नवादा में युवक पर जानलेवा हमला मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, दो वारंटी भी पकड़े गये

Nawada News : नवादा के नेमदारगंज में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही दो वारंटियों को भी पुलिस ने धर दबोचा है.

Nawada News : नेमदारगंज थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है. घटना 25 अगस्त की शाम की है. मामले में पीड़ित अंकित कुमार के आवेदन पर नेमदारगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

तालाब के पास घात लगाकर किया हमला

पीड़ित अंकित कुमार के अनुसार, वह सकरपुरा से चातर जा रहा था. इसी दौरान संजय सिंह के तालाब के पास पहले से घात लगाये कारू सिंह, मनोज सिंह, रुपेश कुमार और रोहित कुमार ने उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि रुपेश कुमार और रोहित कुमार ने लोहे की रॉड और खंती से उसके सिर पर वार किया, जिससे सिर में दो जगह गंभीर चोट लगी. वहीं, कारू सिंह और मनोज सिंह पर लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप है.

घायल के सिर में लगे छह टांके

हमले में घायल अंकित कुमार को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल, नवादा ले गये. चिकित्सकों ने उसके सिर में छह टांके लगाये. घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

कांड संख्या 332/2026 दर्ज, मनोज सिंह गिरफ्तार

नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में थाना कांड संख्या 332/2026 दर्ज की गयी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Also Read : बेगूसराय के बलिया में गंगा का पानी बढ़कर सड़क पर आया, पहुंचे अधिकारी, वीडियो देखिए

दो वारंटी भी पुलिस की गिरफ्त में

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के कलौंदा गांव निवासी बहिरा मांझी और मुनारिक मांझी शामिल हैं. दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था.

Also Read : ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ, बेगूसराय की 8,737 महिलाओं के खाते में पहुंची राशि

न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है.

Also Read : बछवाड़ा में गंगा घाट पर मिला युवक का शव, एक दिन से था लापता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >