प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.
शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम के किनारे स्थित भव्य गोवर्धन मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर राधा-कृष्ण परिसर से दान पात्र बक्सा ले गया. सुबह मंदिर के पुजारी की नींद खुली, तो दानपेटी अपनी जगह से गायब पायी. खोजबीन के क्रम में हनुमान मंदिर के पीछे दानपेटी बरामद हुई. लेकिन, दानपेटी से रुपये निकला लिया गया था. दानपेटी की कुंडी उखाड़ कर राशि निकाली गयी थी. इसके बाद गोवर्धन मंदिर के पुजारी रजौली थाना क्षेत्र के अंधरबारी निवासी बच्चू पांडे के पुत्र विजय पांडे ने नगर थाने की पुलिस को सूचना देकर लिखित आवेदन दिया. पुजारी ने बताया कि दानपेटी गायब होने के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर मालूम हुआ कि देर रात करीब एक बजे एक 20 वर्षीय युवक मंदिर की दीवारी को फांद कर अंदर आया और राधा-कृष्ण मंदिर की दानपेटी को उखाड़ कर ले भागा. हनुमान मंदिर के समीप दानपेटी की कुंडी उखाड़ कर रुपये निकाल लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
