नवादा में दो पक्षों के बीच मारपीट, पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Nawada Land Dispute : नवादा जिले के जसत गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Nawada Land Dispute : नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र के जसत गांव में भूमि विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दोनों पक्षों के लोग मारपीट में घायल

धमौल थाना क्षेत्र के जसत गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक पक्ष के मो. इरशाद आलम उर्फ भोलू और उनके पुत्र अशफाक घायल हो गए. मारपीट के दौरान इरशाद आलम के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि अशफाक को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं.

दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र भी हुए घायल

दूसरे पक्ष के मो. जसीम और उनके पुत्र मो. शहजाद भी मारपीट में घायल हुए हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पकरीबरावां में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल इरशाद आलम की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी गई.

कई महीनों से चल रहा था जमीन का विवाद

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से भूमि की सीमा और कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही धमौल थाना पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. सभी तथ्यों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नवादा कोर्ट से रिकॉर्ड गायब होने का मामला, क्या दोबारा खुल सकती है सरकारी गबन की फाइल? जानिए कानूनी प्रावधान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishwanath Kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >