Nawada News: मॉडर्न शैक्षणिक समूह के कॉलेजों में डीएलएड (D.El.Ed.) सत्र 2025–27 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को अभ्यास पाठ (Practice Teaching) कार्यक्रम हेतु महाविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विद्यालयों के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं को सफल, अनुशासित और प्रभावी अध्यापन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
अभ्यास पाठ शिक्षक प्रशिक्षण का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग: डॉ. शैलेश कुमार
मॉडर्न शैक्षणिक समूह के सचिव डॉ. शैलेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभ्यास पाठ शिक्षक-प्रशिक्षण का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है.
इसके माध्यम से प्रशिक्षुओं को:
- विद्यालयी वातावरण को करीब से समझने
- शिक्षण-कौशल और कक्षा-प्रबंधन (Classroom Management)
- विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद
- शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है.
उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने आचरण, समयपालन, अनुशासन एवं समर्पण से महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे.
नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों और नैतिक मूल्यों पर जोर
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह तथा सहायक प्राध्यापक मुन्नी कुमारी, सलमा प्रवीण एवं रवि राय चंद्र ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह अभ्यास पाठ भविष्य के कुशल, संवेदनशील और उत्तरदायी शिक्षक बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने प्रशिक्षुओं को विद्यालयों में सकारात्मक सोच, नवाचारपूर्ण (Innovative) शिक्षण विधियों और नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाने का निर्देश दिया.
हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
इस अवसर पर पूजा, कंचन, रम्भा, रिद्धि, नीलू, सुप्रिया, दीक्षा, सबा, बंटी, रूपा, वैष्णवी, सायका, संजना, सिंकू, बिन्दु, केशवा, तबस्सुम, निभा, कृतिका, निक्की, आकांक्षा, वीणा, सिम्पी, निशा, गुड़िया, सकीना, गिन्नी, रीना, गोल्डन, प्रीति, काजल, नेहा, रूही, पम्मी, बिरेन्द्र, दीपक, पिंटू सहित दर्जनों डीएलएड प्रशिक्षुओं को अभ्यास पाठ हेतु रवाना किया गया.
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षुओं को उनके निर्धारित अभ्यास विद्यालयों के लिए विदा किया. इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
