तीन प्रखंडों में निकलेगी शहीद जवान मनीष की अस्थि कलशयात्रा

तीन प्रखंडों में निकलेगी शहीद जवान मनीष की अस्थि कलशयात्रा

मनीष की शहादत को यादगार बनाने के लिए बनी कमेटी

प्रतिनिधि, कौआकोल.

14 मई को कश्मीर के कारगिल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद भारतीय सेना के जवान व कौआकोल प्रखंड के पांडेय गंगौट गांव निवासी वीर सपूत मनीष कुमार की शहादत को यादगार बनाने के लिए उनकी ऐतिहासिक अस्थि कलश यात्रा निकाली जायेगी. कलशयात्रा को गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में भ्रमण कराया जायेगा, जिसको लेकर समाजसेवियों ने एक कमेटी बनायी है. इसकी जानकारी देते हुए समाजसेवी योगी त्यागनाथ ने बताया कि रविवार को प्रखंड के कौआकोल दुर्गामंडप परिसर में आयोजित बैठक के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अस्थि कलशयात्रा को लेकर गोविंदपुर व रोह में प्रखंड स्तरीय बैठक होगी. इसके बाद आगे का कार्यक्रम निर्धारित किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता हाहापुर गांव निवासी ब्रजमोहन सिंह चंद्रवंशी उर्फ किसान जी, जबकि संचालन बालमुकुंद सिंह ने किया. बैठक में रामाशीष सिंह, अरुण कुमार, अजित वर्मा, विपिन कुमार, आनंद सिंह, अभिमन्यु प्रसाद, सनोज, युगेश्वर उर्फ जोगी आदि मौजूद रहे. इसके पूर्व बैठक में मौजूद दर्जनों लोगों ने शहीद जवान मनीष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >