नवादा : शराब बनाने व बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार, एक महिला फरार

Nawada Raid against liquor : नवादा के पकरीबरावां में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान में 14 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और 195 लीटर घोल को मौके पर नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया है.

Nawada Raid Against Liquor : नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग गांवों में की गयी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान कुल 14 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी, जबकि 195 लीटर महुआ घोल को मौके पर नष्ट कर दिया गया.

पिंडपड़वा गांव में दो जगह कार्रवाई

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजन चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम ने पिंडपड़वा गांव में छापेमारी की. यहां केवल चौहान के पुत्र बनवारी चौहान के घर से पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मौके पर करीब 75 लीटर महुआ घोल को भी नष्ट किया.

दूसरे घर से भी मिली महुआ शराब

इसी क्रम में बुधन चौहान के घर पर भी पुलिस ने कार्रवाई की. यहां से पांच लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जबकि करीब 120 लीटर महुआ घोल को मौके पर नष्ट किया गया. इस दौरान एक महिला कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी.

अटारी गांव से कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने अटारी गांव में भी छापेमारी की. यहां कलटू मांझी के पुत्र बीजो मांझी को चार लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो गैस सिलेंडर समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए गए.

दो आरोपितों को भेजा जा रहा न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. फरार महिला कारोबारी की तलाश भी पुलिस कर रही है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब के संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नवादा : नहर के पानी को लेकर नवादा और शेखपुरा जिलों के ग्रामीण आमने-सामने, थाना पहुंचा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विश्वनाथ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >