नवादा: गोविंदपुर में तीन अलग-अलग हादसे, 8 वर्षीय छात्र समेत तीन गंभीर रूप से घायल

गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में गुरुवार को तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक आठ वर्षीय छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर किया गया है।

Nawada School Wall Collapse : गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में गुरुवार को हुई तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक आठ वर्षीय छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, नवादा रेफर कर दिया गया.

Nawada News : स्कूल की दीवार गिरने से छात्र घायल

पहली घटना गोविंदपुर मध्य विद्यालय के समीप हुई. विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहा आठ वर्षीय छात्र अंकित कुमार स्कूल की दीवार के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई. मलबे की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया.

तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

दूसरी घटना गोविंदपुर ऊपर बाजार स्थित मस्जिद के पास हुई, जहां सड़क पार कर रहे 74 वर्षीय बाबूलाल साव को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई और पैर भी बुरी तरह जख्मी हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

निर्माण कार्य के दौरान महिला गिरी

तीसरी घटना में गोविंदपुर निवासी पिंटू मिस्त्री की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी अपने घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हादसे का शिकार हो गईं. निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर पड़ीं, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं.

तीनों को नवादा रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, नवादा रेफर कर दिया.

इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read : नवादा: हरदिया मोड़ पर यू-टर्न के अभाव में हर रोज़ जिंदगी से जंग, जान हथेली पर लेकर सड़क पार करते बच्चे और मरीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Javed najaf

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >