पंचायत में समझौता कराने के दौरान खूनी संघर्ष, चार घायल

पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए बुलायी गयी थी बैठक

फोटो कैप्शन- नवादा सदर अस्पताल में जख्मी एक पक्ष के लोग पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए बुलायी गयी थी बैठक मारपीट में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती प्रतिनिधि, हिसुआ पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाने के लिए बुलायी गयी पंचायत में खूनी संघर्ष हो गया. हिसुआ पंचायत भवन में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गयी. इस घटना में दामाद पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि प्रखंड के महादेव बिगहा गांव निवासी अरविंद यादव व सिरदला थाना क्षेत्र के बेरमी गांव निवासी उनके दामाद के परिवार के बीच बेटी-दामाद का विवाद चल रहा था. इसी मामले को सुलझाने के लिए रविवार को हिसुआ पंचायत भवन में दोनों पक्षों की बैठक बुलायी गयी थी. पंचों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूछताछ शुरू हुई, लेकिन इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते मामला गाली-गलौज से हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि महादेव बिगहा निवासी अरविंद यादव और उनके समर्थकों ने दामाद पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस घटना में बेरमी गांव के राजेश कुमार यादव, सिंटू यादव, आशीष यादव एवं गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें गीता देवी की हालत अधिक गंभीर बतायी जा रही है. इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने हिसुआ थाना को सूचना दी. थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद न्यायालय में भी चल रहा है. उन्होंने दोनों पक्षों को न्यायालय का फैसला आने तक शांति बनाये रखने की सलाह दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UDAY KR BHARTI

UDAY KR BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >