खुशियों में पड़ा खलल, बासी मिठाई खाने से एक ही गांव के दर्जनों बच्चे बीमार

Nawada news. रजौली थाना क्षेत्र के मनहर गांव में वैवाहिक उत्सव की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयीं, जब बासी मिठाई खाने से दर्जनों बच्चे फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो गये.

शादी समारोह की बची हुई मिठाई बांटने के बाद बिगड़ी मासूमों की तबीयत

पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराये गये भर्ती

फोटो-अस्पताल में भर्ती फूड प्वॉयजनिंग के शिकार बच्चे.प्रतिनिधि, रजौली

रजौली थाना क्षेत्र के मनहर गांव में वैवाहिक उत्सव की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बासी मिठाई खाने से दर्जनों बच्चे फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो गये. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बीमार बच्चों को रजौली अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, गांव के ओंकार सिंह के घर 20 अप्रैल को बेटे की शादी थी. शादी संपन्न होने के तीन दिन बाद घर में बची हुई मिठाइयां गांव के बच्चों के बीच बांट दी गईं. भीषण गर्मी के कारण मिठाइयां खराब हो चुकी थीं. मिठाई खाते ही बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी होने लगी.

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

आधी रात को एक साथ दर्जनों बच्चों के अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया. बीमार बच्चों में नीरज कुमार, पलक कुमारी, शीला देवी, अमृता कुमारी, आरोही कुमारी, रिमझिम कुमारी, आयुष कुमार, अंशिका कुमारी और ऋषिका कुमारी समेत अन्य शामिल हैं. इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर सूरज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी का उपचार शुरू किया.

चिकित्सकों की सलाह : गर्मी में बरतें सावधानी

डॉक्टरों ने बताया कि गर्मी के कारण मिठाइयों में बैक्टीरिया पनप गए थे, जिससे बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए. फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं. इस घटना ने सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. चिकित्सकों ने सख्त हिदायत दी है कि गर्मी के मौसम में बासी और खुले खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >