देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सदर एसडीओ को सौंपा गया हस्ताक्षर युक्त ज्ञापनकैप्शन- कार्यक्रम में शामिल सदस्य.नवादा में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
एसडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा गया मांग पत्रप्रतिनिधि, नवादा नगर
शहर में सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अभियान के समापन पर एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ एक ज्ञापन सदर एसडीओ अमित अनुराग को सौंपा गया. कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि गोमाता को राष्ट्र माता अथवा राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के लिए यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में नवादा से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सदर एसडीओ को दिया गया ताकि इसे उच्च अधिकारियों तक प्रेषित किया जा सके.