मां का पट खुलते ही अलौकिक स्वरूप का हुआ दर्शन

भक्तिगीतों व मां के जयघोष से गूंज रहे पंडाल

नवादा कार्यालय. नवरात्र के सप्तमी तिथि बुधवार को विधि-विधान के साथ माता का नेत्र पट खोला गया. इसके साथ ही मां की पूजा-अर्चना शुरू हो गयी. माता के अलौकिक स्वरूप का दर्शन के साथ श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गये. शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में लोग आरती आदि में जुड़कर माता के पहले दर्शन के लिए पहुंचे रहे. माता की आरती व मंगल मंत्रोच्चरण के साथ पट खोला गया. नगर में इंदिरा गांधी चौक, न्यू एरिया, भगत सिंह चौक, रामनगर, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, पार नवादा देवी स्थान, पार नवादा बिजली ऑफिस के पास आदि के पूजा पंडालों को विशेष रूप से तैयारी दिखी. शहर के विभिन्न पूजा पंडालों पर प्रसाद का वितरण किया जा रहा है. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गये हैं. जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >