किसानों से जुड़कर जमीन स्तर पर करें काम : डीएम

जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान 2025 का शुभारंभ

जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान 2025 का शुभारंभटाउन हॉल में विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान 2025 का भव्य आयोजन गुरुवार को किया गया. इस अवसर पर शारदीय फसलों की बुआई व कृषि मौसम की औपचारिक शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रवि प्रकाश ने किया. जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारियों व सहायक निदेशकों को किसानों से सीधा जुड़कर व्यावहारिक स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए पिछले वर्ष वर्षा की कमी से उत्पन्न जलस्तर में गिरावट का उल्लेख किया. इसके समाधान के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने की अपील की गयी. उन्होंने बीज, उर्वरक एवं अन्य इनपुट की समय पर एवं पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये. जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे किसान फार्म रजिस्ट्री, इ-केवाइसी, जैविक खेती, बीज एवं उर्वरक वितरण में पारदर्शिता तथा नवीन योजनाओं की जानकारी दी. इस कार्यक्रम के दौरान फार्मर रजिस्ट्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कृषि समन्वयक केशव कुमार, कुणाल, संजय कुमार, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक विनय मोहन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन उप परियोजना निदेशक अभिषेक रंजन के धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर कृषि निदेशालय, पटना से उप निदेशक (उद्यान) डॉ. राकेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सुमन, इं स्नेहा सिन्हा सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >