Tre 4.0 की शिक्षक बहाली में देरी पर अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग

Nawada News: BPSC द्वारा चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी के खिलाफ गुरुबार को नवादा में शिक्षक अभ्यर्थियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सरकार नियुक्ति को लेकर केवल आश्वासन दे रही है.

Nawada News,कुंदन कुमार : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी के खिलाफ गुरुबार को नवादा में शिक्षक अभ्यर्थियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग रखी.

अभ्यर्थियों का दर्द

धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सरकार नियुक्ति को लेकर केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन धरातल पर अब तक चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. इससे हजारों योग्य उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए.

प्रमुख मांगें और आरोप

छात्रसंघ अध्यक्ष कुंदन राय ने मांग करते हुए कहा कि चौथे चरण में एकल परीक्षा प्रणाली लागू की जानी चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों को अनावश्यक तकनीकी और मानसिक परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विज्ञापन में देरी कर शिक्षक अभ्यर्थियों को लगातार भ्रमित कर रही है. वहीं डॉ अमरदीप सिन्हा ने सरकार से अविलंब नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों की समस्याओं का स्थाई समाधान निकालने की अपील की.

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, शिववर्ती कुमारी, शशि शेखर, सुफियान अहमद, प्रवेश कुमार, मोहम्मद सादिक अली, चंदा कुमारी, मोहम्मद अफसर, प्रकाश चंद्र घोष, प्रीति कुमारी, सानिया वर्मा, सोनी कुमारी, सोनम कुमारी, रानी कुमारी, नवीन कुमार, इकबाल खान और श्रीराम कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे.

Also Read: गांधी सेतु से 18 वर्षीय युवक ने गंगा में लगाई छलांग, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >