नवादा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सस्पेंड

Bihar News: नवादा जिले के नारदीगंज थाना में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है. कार्रवाई की पुष्टि एसडीपीओ-2 राहुल कुमार सिंह ने की है.केशोरिया गांव में अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर पुलिस टीम पर हुए हमले और उसके बाद उपजे हालात को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है.

Bihar News: (आशुतोष कुमार) नवादा जिले के नारदीगंज थाना में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है. कार्रवाई की पुष्टि एसडीपीओ-2 राहुल कुमार सिंह ने की है.

अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर थानाध्यक्ष सस्पेंड


आपको बता दें कि केशोरिया गांव में अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर पुलिस टीम पर हुए हमले और उसके बाद उपजे हालात को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है. हालांकि पुलिस अधिकारी को ट्रैक्टर से कुचलने वाली सनसनीखेज घटना से इस कार्रवाई को सीधे तौर पर जोड़कर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
इधर कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. वहीं अभिषेक कुमार ने नारदीगंज थाना के नए प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है.

एएसआई पर ट्रैक्टर चढ़ाने के बाद से नवादा पुलिस एक्शन

गौरतलब है कि एएसआई पर ट्रैक्टर चढ़ाने की घटना के बाद से नवादा पुलिस लगातार एक्शन मोड में है. जिलेभर में छापेमारी, गिरफ्तारियां और प्रशासनिक सख्ती का दौर जारी है. ऐसे में थानाध्यक्ष पर निलंबन की कारवाई किया जाना पुलिस महकमे में बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

Also Read: मिथिलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस हालत में 90 लीटर अंग्रेजी शराब बरौनी से बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >