सीएम नीतीश के कार्यकाल में सबसे बड़ा परिवर्तन इस क्षेत्र में हुआ, नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बोले मंत्री

CM Nitish Kumar: बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृव में बिहार में विकास के अनगिनत काम हुए हैं. आज बिहार विकास के मामले में देश में पहचान बना रहा है.

CM Nitish Kumar: मंत्री प्रेम कुमार ने नवादा में विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि जब से एनडीए की सरकार बनी है तब से बिहार में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में विकास हुआ है. एनडीए की सरकार में साइकिल योजना सहित कई योजनाएं चलाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है. नवादा जिले में पहली सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण जहां 3,900 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया था, वहीं शनिवार को दूसरी सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण 921 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया.

शिक्षा के लिए जुटाया जा रहा साधन

मंत्री प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नियुक्ति पत्र समारोह पटना के साथ अन्य कई जिलों में आयोजित किया गया है. पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. 2005 से, यानी जब से बिहार में एनडीए की सरकार आई है, तब से केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सहित सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है. बिहार के सभी स्कूलों में अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जा रहा है तथा जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं. यही नहीं, स्कूलों में खेल का मैदान उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकता है.

पीएम और सीएम के नेतृत्व में हो रहा विकास

प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री साइकिल योजना की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार देश में पहला राज्य है, जिसने विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराना शुरू किया. इसी तरह छात्रवृत्ति योजना भी चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस लंबे सफर में बिहार पिछड़ जरूर गया था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास कर रहा है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >