460 लीटर शराब और चोरी की बाइक जब्त, तीन धंधेबाज फरार

NAWADA NEWS.सोमवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने अंधरबारी से मोहकामा के रास्ते पर 460 लीटर महुआ शराब और चोरी की बाइक जब्त की है.जानकारी के अनुसार इस रास्ते पर पुलिस को बाइकों पर शराब लादकर परिवहन में जुटे लोग ग्रामीण सड़कों से गुजरते दिखाई दिये.

प्रतिनिधि, रजौली सोमवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने अंधरबारी से मोहकामा के रास्ते पर 460 लीटर महुआ शराब और चोरी की बाइक जब्त की है.जानकारी के अनुसार इस रास्ते पर पुलिस को बाइकों पर शराब लादकर परिवहन में जुटे लोग ग्रामीण सड़कों से गुजरते दिखाई दिये. वहीं धंधेबाजों की नजर पुलिस बलों पर पड़ते ही वो वापस जंगल की दिशा में भागने लगे. पुलिस बलों ने शराब धंधेबाजों का पीछा किया. इस दौरान दो बाइक सवारों ने शराब को नीचे गिरा दिया और तीसरा शराब समेत बाइक को सड़क पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को शराब परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर पीएसआइ सचिन कुमार, एएसआइ अमित कुमार, एएसआइ सत्यदेव प्रसाद एवं एएसआइ पवन कुमार को पुलिस बलों के साथ भेजा गया. छापेमारी के दौरान पुलिस बलों ने उजले रंग की प्लास्टिक में बंद कुल 460 लीटर महुआ शराब व एक चोरी की स्पलेंडर बाइक जब्त की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि भागने वाले तीन लोगों में एक की पहचान पहवाचक गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र बब्लू यादव के रूप में हुई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >