सड़क पार कर रहे मासूम को वाहन ने कुचला, पावापुरी रेफर

थाना क्षेत्र के कुंडला मुहल्ले में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार सवारी वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

वाहन मालिक ने इलाज का खर्च उठाने का दिया आश्वासन

रजौली.

थाना क्षेत्र के कुंडला मुहल्ले में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार सवारी वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना पुरानी बस स्टैंड से बाजार जाने वाली सड़क पर हुई. सवारी वाहन (बीआर 27 बी0769) ने सड़क पार कर रहे मासूम को कुचल दिया. घायल बच्चे की पहचान गोरेलाल यादव के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है.

पावापुरी रेफर किया गया घायल:

हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ बरकत अली ने बताया कि भारी वाहन के नीचे आने के कारण बच्चे के बाएं पैर का पंजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बच्चे को पावापुरी रेफर कर दिया गया है. अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

इलाज के आश्वासन पर समझौता

घायल बच्चे के पिता ने बताया कि शिवम रास्ता पार कर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया. ग्रामीणों की मदद से वाहन और चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पिता के अनुसार, वाहन मालिक ने इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है, जिसके कारण वे फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते.

पुलिस की

प्रतिक्रिया

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. यदि घायल बच्चे के पिता की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है, तो आरोपित के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल घायल बच्चे का इलाज पावापुरी अस्पताल में जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >