बिहार के नवादा में वरिष्ठ पत्रकार का पुत्र लापता

नवादा : बिहार के नवादा जिला में एक दैनिक अखबार के एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने पुत्र के लापता होने को लेकर नगर थाना में आज शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि एकदैनिक अखबार के नवादा के ब्यूरो प्रमुख साकेत बिहारी ने अपने 12 वर्षीय पुत्र श्याम साकेत के […]

नवादा : बिहार के नवादा जिला में एक दैनिक अखबार के एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने पुत्र के लापता होने को लेकर नगर थाना में आज शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि एकदैनिक अखबार के नवादा के ब्यूरो प्रमुख साकेत बिहारी ने अपने 12 वर्षीय पुत्र श्याम साकेत के गत 24 घंटे से लापता होने को लेकर लिखित शिकायत की है.

पिता साकेत बिहारी के अनुसार उनका पुत्र कल डेढ बजे दिन में घर से निकला था लेकिन अभी तक वह घर वापस नहीं लौटा है. साकेत ने बताया कि अपने पुत्र के बारे में खोज बीन वे सभी रिश्तेदारों के घर कर ली है और परिवार के लोग श्याम के साथ किसी अप्रिय घटना हो जाने को लेकर आशंकित हैं. पाण्डेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >