नीतीश कोई फैक्टर नहीं

सबसे पहले देश में फिरकापरस्त ताकतों को कुचलना है नवादा : देश से फिरकापरस्त ताकतों को मिटा दिया जायेगा. इसमें नीतीश कोई फैक्टर नहीं हैं. बड़ा मुद्दा सांप्रदायिक ताकतों को कुचलना है. ये बातें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा जेल से जमानत मिलने के बाद पटना जाने […]

सबसे पहले देश में फिरकापरस्त ताकतों को कुचलना है

नवादा : देश से फिरकापरस्त ताकतों को मिटा दिया जायेगा. इसमें नीतीश कोई फैक्टर नहीं हैं. बड़ा मुद्दा सांप्रदायिक ताकतों को कुचलना है. ये बातें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा जेल से जमानत मिलने के बाद पटना जाने के क्रम में रजौली में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं.

उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान कृष्ण जेल से बाहर आकर पीड़ित मानवता को राहत पहुंचाये थे, हमें इसी रूप में आना होगा. इसके लिए जरूरी है कि देश को बांटने वाली ताकतों का खात्मा किया जाये.

बिहार के मुद्दे पर उन्होंने कहा नीतीश हमारे लिए कोई फैक्टर नहीं हैं. वो तो खुद ही धराशायी हो जायेंगे. जेल से बाहर आने के बाद लालू अपने पुराने अंदाज में दिखे. चेहरे पर न कोई शिकन न गिला-शिकवा.

अंदाज और हाव-भाव पूरी तरह वही पुराना लालू स्टाइल. रजौली से पटना जाने के दौरान जिले में दर्जनों स्थानों पर स्वागत में खड़े हजारों कार्यकर्ताओं से मिलते और उनका अभिवादन स्वीकारते लालू जी पटना के लिए रवाना हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >