नवादा : प्राइवेट स्कूलों के पंजीयन करने में शिक्षा विभाग के डीपीओ पर धांधली बरतने का आरोप प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने लगाया है. संघ के जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार के नेतृत्व में स्कूल संचालकों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को डीएम ललन जी मिल कर उनको ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कराने का अनुरोध किया.
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान बालेश्वर प्रसाद यादव द्वारा निबंधन के लिए स्कूलों का सही निरीक्षण स्थिति को छिपाते हुए कुछ कमजोर स्कूलों से आर्थिक लाभ लेकर बड़े व योग्यता रखने वाले स्कूलों को निबंधन नहीं देने की गुप्त योजना बनायी जा रही है. एसोसिएशन के सदस्यों के डीपीओ बालेश्वर को छोड़ कर किसी भी निष्पक्ष पदाधिकारी से पुन: जांच प्रक्रिया पूरा करने की मांग की है.
सदस्यों ने कहा कि यदि सही स्कूलों का निबंधन नहीं किया जाता है, तो एसोसिएशन द्वारा आंदोलन चलाया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में सर्वेश कुमार, शशि भूषण कुमार, बंटी कुमार, धर्मेद्र कुमार, नीलेश कुमार, सोनू कुमार, साकेत बिहारी शर्मा विनोद चक्रवर्ती, सुनील कुमार, विपिन कुमार, उमेश कुमार, अलिखेश कुमार, विनोद पांडेय, चींटू कुमार आदि स्कूल संचालक शामिल थे.
