द्वितीय पुनरीक्षण के लिए बैठक
नवादा : आगामी लोक सभा चुना9व को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व शुद्धि को लेकर मंगलवार को मगध प्रमंडल के आयुक्त आरके खंडेलवाल ने द्वितीय पुनरीक्षण संबंधी प्रतिवेदन की जांच की. आयुक्त के नवादा पहुंचते ही सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी गयी.
इसके बाद समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें डीएम ललन जी व जिले के पांचों विधान सभा क्षेत्रों के इलेक्शन रिटर्निग पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान आयुक्त ने निर्वाचन सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्राप्त दावा आपत्तियों व प्रपत्र 6,7,7 क, 8 व 8 क के निबटारे की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिस मतदाता के वोटर आइ कॉर्ड में गलत फोटो लग गया है, उसे यथा शीघ्र ठीक करने व दावा आपत्ति की सूची को राजनीतिक पार्टियों को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
दो जगह नाम की करें जांच
नवादा : मगध प्रमंडल के आयुक्त आरके खंडेलवाल ने सोमवार को सदर प्रखंड कार्यालय व नगर भवन का जायजा लिया. उन्होंने नगर भवन में बूथ पर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. इस दौरान प्रपत्र 6 के लिए नाम जोड़ने वाले आवेदनों व प्रपत्रों की जांच करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये.
उन्होंने जांच के क्रम में उम्रदराज व्यक्तियों द्वारा नाम जोड़ने के फॉर्म भरे जाने पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि वैसे लोगों की जांच कर लें. ऐसा न हो कि किसी का दो जगह नाम रह गया हो. पंजी में टोटल सूची नहीं पायी गयी. सरकारी कर्मचारी शशि भूषण प्रसाद व उसकी पत्नी पूनम कुमारी के नाम जोड़ने वाले आवेदन को देख वे चौंक गये. उन्होंने उस कर्मचारी से पता पूछा, तो वह अपना घर नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड में बताया. इस पर आयुक्त ने सदर एसडीओ को जांच कर लेने को कहा.
नगर भवन के बाद सदर प्रखंड कार्यालय में गहन जांच की. मौके पर डीएम महर्षि राम, सदर एसडीओ राजेश कुमार, बीडीओ कुमकुम श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद थे.
