छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का प्रदर्शन

नवादा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गहना जितपुर के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर गुरुवार को समाहरणालय पहुंच कर पंचायत सेवक व मुखिया के विरुद्ध प्रदर्शन किया. साथ ही जनता दरबार में डीएम से शिकायत भी किया. जानकारी के अनुसार, पकरीबरावां प्रखंड के दत्तरौल के पंचायत सेवक राम लखन प्रसाद व मुखिया संजय कुमार द्वारा […]

नवादा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गहना जितपुर के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर गुरुवार को समाहरणालय पहुंच कर पंचायत सेवक व मुखिया के विरुद्ध प्रदर्शन किया. साथ ही जनता दरबार में डीएम से शिकायत भी किया.

जानकारी के अनुसार, पकरीबरावां प्रखंड के दत्तरौल के पंचायत सेवक राम लखन प्रसाद व मुखिया संजय कुमार द्वारा वर्ष 2011-2012 की छात्रवृत्ति बैंक से निकाल ली गयी, लेकिन छात्रों के बीच नहीं बांटी गयी. इसको लेकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने समाहरणालय पहुंच कर पंचायत सेवक व मुखिया के विरुद्ध हंगामा व प्रदर्शन किया.

साथ ही जनता दरबार में डीएम से मिल कर पंचायत सेवक व मुखिया के विरुद्ध छात्रवृत्ति राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >