ठगी करनेवाले युवक को भेजा जेल

नवादा : डीआइजी का बेटा बन कर ठगी करने वाले युवक से पुलिस ने सघन पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि फर्जी डीआइजी का बेटा बन कर ठगी करने वाला रजौली के धमौल तारगीर निवासी शिवन प्रसाद यादव का पुत्र मुकेश […]

नवादा : डीआइजी का बेटा बन कर ठगी करने वाले युवक से पुलिस ने सघन पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि फर्जी डीआइजी का बेटा बन कर ठगी करने वाला रजौली के धमौल तारगीर निवासी शिवन प्रसाद यादव का पुत्र मुकेश कुमार उर्फ मिथिलेश पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का था.

एसपी ने बताया कि उसके मोबाइल से कई खुलासा होने का संभावना दिख रही है. अपने को डीआइजी का पुत्र बताने वाला ठग कई लोगों को लूट चुका है. गौरतलब है कि पूर्व मंत्री राज बल्लभ प्रसाद को उसका फोन लगातार आने के बाद जब वह मिलने की बात कह कर पहुंचा, तब उसकी गिरफ्तारी हुई. फिलवक्त उसके मोबाइल से कई खुलासा होने के आसार दिख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >