ट्रेन से कट कर युवक की मौत

वरिसलीगंज : वारिसलीगंज बाजार स्थित जगजीवन नगर निवासी उमेश साव के 20 वर्षीय पुत्र राजा साव ने पारिवारिक कलह से आजिज आ कर बुधवार को ट्रेन से कट कर जान दे दी. जानकारी के अनुसार, उमेश साव रिक्शा चला कर व उसकी पत्नी देहाड़ी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते थे. शांत स्वभाव […]

वरिसलीगंज : वारिसलीगंज बाजार स्थित जगजीवन नगर निवासी उमेश साव के 20 वर्षीय पुत्र राजा साव ने पारिवारिक कलह से आजिज आ कर बुधवार को ट्रेन से कट कर जान दे दी. जानकारी के अनुसार, उमेश साव रिक्शा चला कर व उसकी पत्नी देहाड़ी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते थे.

शांत स्वभाव के राजा द्वारा मामूली बात को लेकर इस तरह का कदम उठ लेने की बात आस-पास के लोगों को भी सकते में डाल दी है. बेटे की मौत की खबर सुन घटना स्थल पर पहुंची मां व बहन दहाड़ मार कर रो रही थी. इससे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया. पीड़ित परिवार आर्थिक स्थिति से काफी कमजोर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >