उच्च माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू
नवादा : जिला पर्षद व नगर पर्षद उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच गुरुवार से शुरू हुआ. संशोधित मेधा सूची प्रकाशन के बाद मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच गांधी इंटर स्कूल में किया जा रहा है.
प्रमाण पत्रों की जांच के लिए जिला पर्षद के लिए तीन व नगर पर्षद के लिए दो काउंटर लगाये गये हैं. जिला पर्षद प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए दो व एक काउंटर अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए बना है. नगर पर्षद इंटर शिक्षक नियोजन के लिए एक काउंटर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए व एक काउंटर अनट्रेंड अभ्यर्थियों के लिए लगाये गये हैं.
प्रमाण पत्रों की जांच पहले दिन शाम तीन बजे तक जिला पर्षद में प्रशिक्षित के लिए 35 व अप्रशिक्षित के लिए छह और नगर पर्षद शिक्षक नियोजन के लिए 30 ट्रेंड व तीन अनट्रेंड की जांच कर रहे कर्मियों ने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है. मैट्रिक से एमए तथा प्रशिक्षण के सभी प्रमाण पत्रों की जांच चल रही है.
ध्यान रहे कि जिला पर्षद में कूल 928 शिक्षक के पद रिक्त है. नगर पर्षद में 133 सीटों के लिए अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्रों की जांच हो रही है. प्रमाण पत्रों की जांच 21 अक्तूबर तक चलेगा. प्रमाण पत्रों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची 23 अक्तूबर को प्रकाशित किया जायेगा. काउंसेलिंग सात नवंबर को होगा.
