विज्ञान प्रश्नोत्तरी में गांधी इंटर स्कूल के छात्र अव्वल

नवादा कार्यालय. राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के निर्देश पर श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पटना के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गांधी इंटर विद्यालय नवादा के छात्र अव्वल रहे. भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा संचालित क्विज कॉन्टेस्ट में नौवीं के छात्र पीयूष कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया. 10वीं के छात्र सुधांशु रंजन ने दूसरा स्थान […]

नवादा कार्यालय. राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के निर्देश पर श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पटना के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गांधी इंटर विद्यालय नवादा के छात्र अव्वल रहे. भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा संचालित क्विज कॉन्टेस्ट में नौवीं के छात्र पीयूष कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया. 10वीं के छात्र सुधांशु रंजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं, नौवीं के राहुल कुमार को तीसरा स्थान मिला.

इस तरह तीनों स्थानों पर गांधी इंटर विद्यालय छात्रों का ही दबदबा रहा. परिषद द्वारा चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया गया. विद्यालय के सभी छात्रों ने भ्रमणशील प्रदर्शनी के उत्कृष्ट प्रदर्शो को नजदीक से देखा. विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज कॉन्टेस्ट से छात्र-छात्राएं काफी लाभान्वित हुए. गांधी इंटर विद्यालय के प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन ने तीनों रैंक पर गांधी इंटर विद्यालय के छात्रों का जलवा रहने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी है. मौके पर डॉ नागेश्वर प्रसाद सिन्हा के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >