12 घंटे बाद मिली बिजली

नवादा (नगर): जजर्र तारों के कारण शहर में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. सोनारपट्टी रोड में बुधवार की रात 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने के कारण आधे शहर में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. शहरी क्षेत्रों में उच्च क्षमता वाले तारों के टूट कर […]

नवादा (नगर): जजर्र तारों के कारण शहर में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. सोनारपट्टी रोड में बुधवार की रात 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने के कारण आधे शहर में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. शहरी क्षेत्रों में उच्च क्षमता वाले तारों के टूट कर गिरने की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है.

बावजूद बिजली विभाग इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है. सोनारपट्टी में देर रात टूट कर गिरा इस वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी अन्यथा बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के इस लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही. गुरुवार को दोपहर के बाद टूटे तारों को जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल किया गया.

जिन स्थानों पर गायब रही बिजली
शहर के स्टेशन रोड, मिर्जापुर, पोस्टामर्टम रोड, स्टेडियम के पास, आधा बाजार, छाय रोड आदि स्थानों पर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >