नवादा कार्यालय: डीएम ललन जी ने आदेश जारी कर जिले में 25 से 29 जून के बीच खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन द्वारा फरवरी माह में ही खाद्यान्न उठाव व वितरण के लिए फूड कैलेंडर जारी किया जा चुका है. इसी के तहत जून के लिए खाद्यान्न का उठाव 24 जून तक संपन्न करने का निर्देश दिया गया है.
सभी प्रखंडों के प्रभारी वरीय उपसमाहर्ता खाद्यान्न वितरण की तिथि तक अपने-अपने प्रखंडों को निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पात्र परिवारों को खाद्यान्न उचित मात्र में मिले. खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9431188866 पर कॉल कर संपर्क किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त अपने अनुमंडल पदाधिकारी से भी शिकायत की जा सकती है.
