सब स्टेशन की बैटरी खराब

ट्रिपिंग से सीधे 33 हजार वोल्ट तार से हो रही बिजली सप्लाइ नवादा : जिले का सबसे उच्च क्षमता वाला पावर सब स्टेशन संसाधनों की कमी की मार ङोल रहा है. शहर स्थित डोभरा पर पावर सब स्टेशन से शहर में एक नंबर फीडर, दो नंबर फीडर, कादिरगंज फीडर व ओढ़नपुर फीडर में 33 हजार […]

ट्रिपिंग से सीधे 33 हजार वोल्ट तार से हो रही बिजली सप्लाइ

नवादा : जिले का सबसे उच्च क्षमता वाला पावर सब स्टेशन संसाधनों की कमी की मार ङोल रहा है.

शहर स्थित डोभरा पर पावर सब स्टेशन से शहर में एक नंबर फीडर, दो नंबर फीडर, कादिरगंज फीडर ओढ़नपुर फीडर में 33 हजार पावर की सप्लाइ की जाती है, लेकिन इस सब स्टेशन में सुविधाओं की काफी कमी है. कार्यरत कर्मचारियों के अनुसार, ओवर लोड के कारण ट्रिपिंग की समस्या आम बात हो गयी है. पावर सब स्टेशन में बैटरी चाजर्र की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ट्रिपिंग सीधे 33 हजार के तार से हो जाता है. यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है.

यही नहीं बैटरी की क्षमता सही नहीं रहने के कारण बिजली वितरण बारबार बाधित होते रहता है. नाम नहीं छापने की शर्त पर कर्मचारियों ने कहा कि बैटरी से 32 वोल्ट का पावर मिलना चाहिए, लेकिन इससे 26 से 28 वोल्ट पावर ही मिल पाता है. इस वजह से 11 हजार तार में समस्या आने पर कई बार ट्रिपिंग नहीं हो पाता है.

खास कर सुबह और शाम में ओवर लोड के कारण स्थिति और खराब हो जाती है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में पर्याप्त क्षमता वाली बैटरी लगा दी जायेगी. स्थानीय स्तर पर इसका ऑर्डर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >