फरवरी में छह शिक्षकों को कम मिले वेतन

काशीचक : प्रखंड में नियुक्ति 34,540 संवर्ग शिक्षकों का फरवरी, 2013 के वेतन मद के एडवाइस की गड़बड़ी के कारण कम वेतन मिलने की शिकायत सामने आयी है. जानकारी के अनुसार, इस संवर्ग के छह शिक्षकों का वेतन एडवाइस की त्रुटि के कारण अशोक कुमार, सहायक शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनयपर के 21743 रुपये वेतन […]

काशीचक : प्रखंड में नियुक्ति 34,540 संवर्ग शिक्षकों का फरवरी, 2013 के वेतन मद के एडवाइस की गड़बड़ी के कारण कम वेतन मिलने की शिकायत सामने आयी है. जानकारी के अनुसार, इस संवर्ग के छह शिक्षकों का वेतन एडवाइस की त्रुटि के कारण अशोक कुमार, सहायक शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनयपर के 21743 रुपये वेतन कोषागार द्वारा पारित हुआ, लेकिन फरवरी में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की भूल के कारण 14846 रुपये ही खाते पर आये, जिससे इन्हें 6847 रुपये कम मिले. वेतन मिलने की शिकायत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (स्थापना) सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पूर्व निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी वर्तमान निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी से निबंधित पत्र के माध्यम से की है.

इन शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नंद केश्वर मेहता की भूल के बाद कई बार आग्रह किया. अब ये सेवा निवृत्त हो चुके है, लेकिन सात माह बाद भी इनका 6847 रुपये नुकसान की भरपाई नहीं हो पायी है.

ज्ञात हो कि इस संवर्ग के छह शिक्षकों अशोक कुमार, विजय शर्मा, रंजन कुमार सिन्हा, विभा कुमारी, सुरेश पांडे दयानंद पांडे को इस त्रुटि के कारण कम वेतन मिला, जिसमें सुरेश पांडे दयानंद शर्मा का कम वेतन का सामंजन अब हो चुका है, लेकिन आज भी चार शिक्षकों के कम वेतन का निराकरण नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >