आनेवाले दिनों में आठ-नौ प्रतिशत पर सिमट जायेगी. आज के दौर में एक तरफ नरेंद्र मोदी तो दूसरी तरफ पूरी जमात है. जनता का प्यार और स्नेह का परिणाम है लोकसभा का चुनाव परिणाम, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड व जम्मू कश्मीर का चुनावी परिणाम. दिल्ली की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुन कर जनता अपनी सर पीट रही है. विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उन्होनें कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी शुरू कर जंगल राज-2 से मुक्ति पाने का आह्वान किया. भाजपा के जिला महामंत्री राजेश कुमार श्री की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का मंच संचालन पूर्व जिला महामंत्री रामानुज कुमार ने की. कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व जिला में संजय कुमार मुन्ना, डॉ विजय कुमार सिन्हा, वीरेंद्र सिंह, रजाैली विधायक कन्हैया कुमार, जिला अध्यक्ष विनय कुमार ने संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बूथ स्तर तक एक जुट होकर मजबूत होने का आह्वान किया. विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को नारदीगंज मंडल अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह, नवादा मंडल अध्यक्ष अशौक चौहान, नवादा नगर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने भाजपा के टिकट पर आनेवाले प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प किया. मौके पर जिला प्रभारी अरविंद शर्मा, नवीन केसरी, विधान परिषद उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा, वाणिज्य मंच के डॉ विनय कुमार, युवा मोरचा के अध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू, प्रदेश महामंत्री प्रेमलता वर्मा, डॉ समरजीत सिंह, श्रवण सिंह, विनय कुमार सिन्हा व नंदकिशोर चौरसिया आदि मौजूद थे.
नवादा की धरती भाजपा के लिए उर्वरा
नवादा (नगर): खौफ, अपहरण, अपराध की वापसी से बिहार के लोग सहमे हुए हैं. लोगों को संकल्प लेकर जंगल राज-2 को हटाना होगा. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नगर भवन में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि नवादा कि धरती हमेशा से भाजपा के लिए उर्वरा रही है. जन संघ के […]

नवादा (नगर): खौफ, अपहरण, अपराध की वापसी से बिहार के लोग सहमे हुए हैं. लोगों को संकल्प लेकर जंगल राज-2 को हटाना होगा. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नगर भवन में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि नवादा कि धरती हमेशा से भाजपा के लिए उर्वरा रही है. जन संघ के समय गौरी शंकर केसरी विधायक बन कर दीपक छाप को बुलंद करते रहे. भाजपा आज 42 प्रतिशत आबादी पर सीधे राज कर रही है. वहीं, कांग्रेस सिमट कर 18-19 प्रतिशत पर आ गयी है.
खर्राट मोड़ पर हुआ भव्य स्वागत
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का नवादा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया. खर्रांट मोड़ पर कोचगांव निवासी श्रवण सिंह सैकड़ों सर्मथकों व वाहनों के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया. ओढ़नपुर में जिला अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में भाजपा विधायक कन्हैया कुमार व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से लाद दिया. केदुंआ बाइपास मोड़ पर वाणिज्य मंच के डॉ विनय कुमार व केंदुआ मोड़ पर युवा अध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू द्वारा केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया.
मेरा कश्मीर है. गीत पर झूमे लोग
आज ललकार उठा भारतीय वीर मेरा कश्मीर है जी कश्मीर गीत पर नगर भवन में बैठे कार्यकर्ता झूम उठे. नगर अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति की गीत की लोगों ने ताली बजा कर स्वागत किया.
नवादा से जोड़ा अपना रिश्ता
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब विद्यार्थी परिषद में थे तब से ही नवादा से जुड़ाव है. युवा मोरचा से जुड़े तो भी नवादा में आगमन हुआ. आज केंद्रीय मंत्री के रूप में नवादा में आया हूं. आगे जब मैं मंत्री नहीं भी रहूंगा तो आता रहूंगा. नवादा जनसंघ के समय से ही प्रण वायु देता आ रहा है.