नवादा कार्यालय: नवादा को-ऑपरेटिव बैंक की नियुक्ति व्यवस्था में सुधार बैंक का कार्य संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन, जूनियर मैनेजर, सहायक संवर्ग की नियुक्ति के लिए विचार-विमर्श को लेकर आयोजित बैठक कोरम के अभाव में नहीं हुई.
उपाध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रबंध निदेशक सहित कुल पांच सदस्यों ने ही बैठक में भाग लिया, जिससे कोरम पूर्ति नहीं होने पर बैठक को 19 जून को कराने का निर्णय लिया गया. आज की आयोजित बैठक में कैलाश प्रसाद सिंह, जगदीश यादव, रामचंद्र प्रसाद सिंह, मोहन चौधरी व प्रबंध निदेशक मौजूद थे.
