सेविकाएं 29 को पटना में देंगी धरना

नवादा (नगर). राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को सदर अस्पताल के संघ भवन में हुई. बैठक में पटना में 29 जून को आयोजित महाधरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. सुजाता कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के सदस्यों में कहा कि सरकार की गलत नीतियों के […]

नवादा (नगर). राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को सदर अस्पताल के संघ भवन में हुई. बैठक में पटना में 29 जून को आयोजित महाधरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. सुजाता कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के सदस्यों में कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 29 जून को पटना में महाधरना दिया जायेगा. संघ के सदस्यों के एक जुट हो कर महाधरना को सफल बनाने की अपील की.

बैठक में सीडीपीओ की मनमानी, लक्ष्य बना कर पदाधिकारियों द्वारा तंग करने, अतिरिक्त काम देने, पोषक क्षेत्र बदल कर दूसरे वार्ड के भवन में भेजे जाने जैसे कई शिकायतों पर चर्चा की गयी. बैठक में महिला मंडल प्रतिरक्षण मकान भाड़ा के लंबित बकायों का भुगतान नहीं किये जाने का मुदा भी उठाया गया. बैठक में मंजु कुमारी, हीरा देवी, उपेंद्र कुमार, दानी विधार्थी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >