सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल की बैठक आज

नवादा कार्यालय: नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक निदेशक मंडल की बैठक रविवार को होगी. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना व अटल पेंशन योजना को बैंक में लागू करने के संबंधित विषयों पर चर्चा व होने वाली खर्च की स्वीकृति पर विचार किया जायेगा. […]

नवादा कार्यालय: नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक निदेशक मंडल की बैठक रविवार को होगी. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना व अटल पेंशन योजना को बैंक में लागू करने के संबंधित विषयों पर चर्चा व होने वाली खर्च की स्वीकृति पर विचार किया जायेगा.

गौरतलब है कि निदेशक मंडल के अध्यक्ष डॉ एलएन सिंह ने शुक्रवार को निदेशक को लिखे पत्र में रविवार की बैठक स्थगित करने का निर्देश दिया था और खुद बैठक में उपस्थित रहने में असमर्थता जतायी थी. इधर, नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक विक्रम झा ने शनिवार को अध्यक्ष को लिखे पत्र में उनके तरफ से बैठक स्थगित करने संबंधी सूचना से संबंधित पत्र को प्रकाशित करना अनाधिकृत व अवैध बताया है.

उनके अनुसार, बैठक के स्थगन संबंधी सूचना बैंक के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी होने के नाते निदेशक के हस्ताक्षर से ही निर्गत हो सकता है. निदेशक के तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि 24 मई की बैठक में परंपरा व विधि का अक्षरश: पालन किया गया है. बैठक बुलाने व स्थगित करने की सारी जवाबदेही प्रबंधन निदेशक की होती है. प्रबंध निदेशक ने बताया कि रविवार को आयोजित बैठक में बैंक के इंटरनल ऑडिटर की नियुक्ति, खरीफ व रबी ऋण वितरण व गैर कृषि ऋण वितरण की स्वीकृति प्रदान की जानी है. इसके साथ ही बैंक का कार्य संचालन करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन, वर्ष 2015-16 के लिए अल्पकालीन ऋण साख सीमा आवेदन भेजने पर विचार के साथ ही बैंक में जूनियर मैनेजर सहायक संवर्ग में नियुक्ति के लिए रोस्टर प्रस्ताव भेजने पर भी चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >