‘बचपन सुरक्षित होगा, तो समाज सुरक्षित होगा’

नवादा (नगर). बचपन सुरक्षित होगा, तो जवानी व बुढ़ापा भी सुरक्षित हो जायेगा. स्वास्थ्य समाज के निर्माण के लिए शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया जाना बहुत जरूरी है. यह बातें डीएम ललन जी ने मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए कही. डीएम ललन जी ने कहा कि सात जून से इस अभियान की […]

नवादा (नगर). बचपन सुरक्षित होगा, तो जवानी व बुढ़ापा भी सुरक्षित हो जायेगा. स्वास्थ्य समाज के निर्माण के लिए शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया जाना बहुत जरूरी है. यह बातें डीएम ललन जी ने मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए कही. डीएम ललन जी ने कहा कि सात जून से इस अभियान की शुरुआत हुई है, जो अगले चार माह तक प्रत्येक महीने की सात से 14 तारीख तक चलेगी.

अभियान के तहत बच्चों को पोलियो, बीसीजी, काली खांसी, टेटनस, हेपेटाइटिस बी, खसरा, डिप्थिरिया व जापानी इनसफेलाइटिस के टीके लगाये जायेंगे. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी टेटनस का टीका लगाया जायेगा. कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि जिले में 73 प्रतिशत बच्चों की टीका लगता है, लेकिन शेष बचे 27 प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गयी है.

मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान के तहत चयनित 546 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह टीकाकरण सात से 14 तारीख के बीच पड़ने वाले सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलाया जायेगा. बुधवार व शुक्रवार को नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण किया जाता है. यूनिसेफ की मदद से शुरू किये गये इस अभियान की जानकारी देते हुए सिविल सजर्न डॉ एमपी शर्मा ने कहा कि टीकाकरण से बच्चों में रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

मुख्य बातें
छूटे 27% बच्चों को टीका लगाने पर जोर
चयनित 546 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा टीकाकरण
प्रत्येक 7 से 14 तारीख के बीच सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को होगा टीकाकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >