पर, खराब चापाकल रहने से यात्री उल्टे पांव वापस लौट जाते हैं. इस मोड़ पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री दूर-दराज शहरों के लिए प्रस्थान करते हैं. परंतु पेयजल व शौचालय की सुविधा नहीं रहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि और विधायक से मिल कर सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है.
शौचालय व चापाकल नहीं रहने से परेशानी
अकबरपुर: प्रखंड के फतेहपुर मोड़ स्थित बस स्टैंड में सार्वजनिक शौचालय और चापाकल की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. शौच के लिए महिला यात्रियों को काफी परेशानी ङोलनी पड़ती है. इन जरुरतों की सुध लेने वाला कोई नहीं है. ग्रामीण श्री यादव ने बताया कि मोड़ स्थित बस स्टैंड […]

अकबरपुर: प्रखंड के फतेहपुर मोड़ स्थित बस स्टैंड में सार्वजनिक शौचालय और चापाकल की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. शौच के लिए महिला यात्रियों को काफी परेशानी ङोलनी पड़ती है. इन जरुरतों की सुध लेने वाला कोई नहीं है. ग्रामीण श्री यादव ने बताया कि मोड़ स्थित बस स्टैंड पर मात्र दो चापाकल हैं. दोनों खराब स्थिति में है. जब बस स्टैंड में रुकती है, तो चापाकल देख कर लोग पानी के लिए दौड़ पड़ते हैं.