निबंधन विभाग को 15 लाख का नुकसान

नवादा कार्यालय: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा का लिंक फेल रहने से निबंधन कार्यालय को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. गुरुवार की सुबह से ही एसबीआइ की स्थानीय शाखा का लिंक फेल रहा. इसका बड़ा असर निबंधन विभाग पर पड़ा. जिला अवर निबंधक मोहम्मद जैनउद्दीन अंसारी ने बताया कि प्रतिदिन […]

नवादा कार्यालय: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा का लिंक फेल रहने से निबंधन कार्यालय को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. गुरुवार की सुबह से ही एसबीआइ की स्थानीय शाखा का लिंक फेल रहा. इसका बड़ा असर निबंधन विभाग पर पड़ा. जिला अवर निबंधक मोहम्मद जैनउद्दीन अंसारी ने बताया कि प्रतिदिन 40 से 50 की संख्या में रजिस्ट्री होता है. लेकिन, बैक का लिंक फेल रहने के कारण गुरुवार को रजिस्ट्री का कोई भी कार्य नहीं हो सका.
इससे विभाग को लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान एक दिन में हुआ है. उन्होंने बताया कि पुराना चालान जमा किया हुआ मात्र चार रजिस्ट्री ही हो सका. परिस्थिति यह हो गयी कि दिनों भर जिस रजिस्ट्री विभाग में खचाखच भीड़ लगी रहती थी, वहां गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा. गौरतलब है कि एसबीआइ से चालान कटाने के बाद ही रजिस्ट्री किया जाता है.
माह में कई दिन फेल रहता है लिंक
जिला अवर निबंधक ने बताया कि प्रत्येक माह में दो से चार दिन लिंक फेल ही हो जाता है. इससे करीब 50 लाख का नुकसान प्रत्येक माह हो रहा है. गौरतलब है कि वर्ष 2014-15 में 45 करोड़ का सालाना लक्ष्य था. लेकिन, सात करोड़ की बढ़ोतरी वर्ष 2015-16 में कर दिये जाने से वित्तीय वर्ष का लक्ष्य 52 करोड़ हो गया है. बैंक में लिंक फेल रहने से वार्षिक नुकसान को आंका जाये, तो करीब छह करोड़ हो गया. जिससे लक्ष्य पूरा करना चुनौती बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >