नवादा (नगर) : पांच सूत्री मांगों को लेकर होमगार्ड जवानों ने गुरुवार को जेल भरो अभियान चलाया. बुधवार को चक्का जाम करने के बाद गुरुवार को आक्रोशित होमगार्ड जवान समाहरणालय के पास इकट्ठा हुए व नगर थाने में गिरफ्तारी दिये.
225 होमगार्ड जवानों ने जेल भरो अभियान के तहत गिरफ्तारी दिया. अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद यादव व सचिव राजदेव प्रसाद के नेतृत्व में होमगार्ड के सिपाहियों ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की. गिरफ्तारी देनेवालों में पारसनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, संजय कुमार सिंह आदि शामिल थे.
