हाइटेंशन तार के गिरने से मकान में आग लगी, चार झुलसे

नवादा : आज सुबह बिजली का एक हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से एक मकान में आग लग गयी जिससे चार लोग झुलस गए. नारदीगंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायलों में सुधीर मिस्त्री की मां उषा देवी और उनके पुत्र जितेन्द्र कुमार तथा सरस्वती देवी एवं उनकी पुत्री सीता देवी शामिल हैं. उन्होंने […]

नवादा : आज सुबह बिजली का एक हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से एक मकान में आग लग गयी जिससे चार लोग झुलस गए. नारदीगंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायलों में सुधीर मिस्त्री की मां उषा देवी और उनके पुत्र जितेन्द्र कुमार तथा सरस्वती देवी एवं उनकी पुत्री सीता देवी शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि उषा देवी और जितेन्द्र कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है जबकि सरस्वती देवी एवं सीता देवी का इलाज नारदीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. घटना बिहार में नवादा जिले के नारदीगंज थाना अन्तर्गत पररिया गांव की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >