नवादा में 154 ईंट भट्ठों पर 1.42 करोड़ बकाया

नवादा कार्यालय : जिले भर में चल रहे 154 ईंट भट्ठों पर खनन विभाग का 1,42,26,520 रुपये बकाया है. यह बकाया वर्ष 2014-15 का है. इसके लिए बकायेदार ईंट भट्ठा मालिकों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जा रहा है. खनन पदाधिकारी एमके मिश्र ने बताया कि पहले से ही 84 ईंट भट्ठा […]

नवादा कार्यालय : जिले भर में चल रहे 154 ईंट भट्ठों पर खनन विभाग का 1,42,26,520 रुपये बकाया है. यह बकाया वर्ष 2014-15 का है. इसके लिए बकायेदार ईंट भट्ठा मालिकों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जा रहा है.
खनन पदाधिकारी एमके मिश्र ने बताया कि पहले से ही 84 ईंट भट्ठा मालिकों को नोटिस भेजा जा चुका है, बाकी 70 बकायेदारों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही एफआइआर का भी नोटिस भेजे जाने की तैयारी हो रही है. उन्होंने बताया कि पांच माह तक स्वामित्व राशि 74,500 रुपये वार्षिक जमा देना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >