मतदाता सूची के संशोधन के पहले चरण में नहीं हुआ काम, सेविकाओं के जिम्मे काम

नवादा (नगर): भारत निर्वाचन आयोग के तरफ से जारी मतदाता सूची में परिवर्तन व नाम जोड़ने के काम का पहला चरण तो नियमित शिक्षकों की हड़ताल के कारण विफल हो गया. अब दूसरे चरण की सफलता में भी संदेश दिख रहा है. नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के कारण बीएलओ के कार्य का बहिष्कार शिक्षकों द्वारा […]

नवादा (नगर): भारत निर्वाचन आयोग के तरफ से जारी मतदाता सूची में परिवर्तन व नाम जोड़ने के काम का पहला चरण तो नियमित शिक्षकों की हड़ताल के कारण विफल हो गया. अब दूसरे चरण की सफलता में भी संदेश दिख रहा है. नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के कारण बीएलओ के कार्य का बहिष्कार शिक्षकों द्वारा किया गया है. इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्रभावित हुआ है.
1 जनवरी, 2015 को अर्हता तिथि मान कर वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का काम किया जाना है. पहले चरण में 12 अप्रैल को सभी बूथों पर कैंप लगाने व घर-घर जाकर वोटरों के मोबाइल नंबर, इ-मेल आइडी व आधार कार्ड नंबर लिये जाने का काम होना था. लेकिन, हड़ताली शिक्षकों के कारण इसमें सफलतापूर्वक कार्य नहीं किया जा सका.
दूसरे चरण में 15 मई को प्रारूप वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा. इसके आधार पर 15 मई से 13 जून तक दावा आपत्ति लिया जायेगा. इस अवधि में 24 मई व 7 जून को सभी बूथों पर कैंप लगा कर नया नाम जोड़ने, संशोधन करने, नाम हटाने आदि के फॉर्म जमा लिया जायेगा. दावा आपत्ति के प्राप्त आवेदनों का निबटारा के बाद 31 जुलाई को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रमों के अनुसार वोटर लिस्ट परिशोधन व प्रमाणीकरण के कार्य की तैयारी सभी प्रखंड निर्वाचक पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >