सरकारी व गैर सरकारी स्कूल में गरमी की छुट्टी

नवादा कार्यालय: दोपहर 12:38 में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद सरकार के निदेश के आलोक में डीएम ललन जी ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में 13 मई से गरमी की छुट्टी करने का निर्देश दिया. डीएम ने डीइओ, बीइओ व स्कूलों के प्राचार्यो व विद्यालय […]

नवादा कार्यालय: दोपहर 12:38 में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद सरकार के निदेश के आलोक में डीएम ललन जी ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में 13 मई से गरमी की छुट्टी करने का निर्देश दिया. डीएम ने डीइओ, बीइओ व स्कूलों के प्राचार्यो व विद्यालय सचिव को आवश्यक निर्देश दिया है.

डीएम ने लोगों से सजग व सतर्क रहने की अपील की है. इधर, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों की टीम ने भी मेसकौर, हिसुआ व कादिरगंज में भूकंप में सुरक्षा व जागरूकता के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >