दो लोडेड कट्टों के साथ तीन गिरफ्तार

सिरदला: मंगलवार की सुबह सिरदला पुलिस ने घाटशीला गांव में दिनेश साव के घर में छापेमारी कर दो लोडेड कट्टा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों अपराधी झारखंड के घाटशिला के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार भोला साव उर्फ ब्रजेश साव, विकास कुमार वर्मा, संतोष कुमार वर्मा तीनों भाई हैं. शनिवार […]

सिरदला: मंगलवार की सुबह सिरदला पुलिस ने घाटशीला गांव में दिनेश साव के घर में छापेमारी कर दो लोडेड कट्टा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों अपराधी झारखंड के घाटशिला के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार भोला साव उर्फ ब्रजेश साव, विकास कुमार वर्मा, संतोष कुमार वर्मा तीनों भाई हैं.

शनिवार को भोला साव घाटशिला की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में सिरदला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सोमवार की देर रात से ही लड़की के पिता उमेश साव को प्राथमिकी दर्ज कराने के विरोध में भोला साव के भाई संतोष साव व विकास साव कुछ असामाजिक तत्वों के साथ प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहे थे.

प्राथमिकी वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे. इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मोबाइल पर मिली. मौके पर पुलिस पहुंच कर लोडेडे कट्टा सहित संतोष कुमार वर्मा व विकास कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. कुछ समय बाद भोला साव को क्षेत्र के मुरली गांव से गिरफ्तार किया गया. भोला साव पिछले कई अपराधिक मामलों में पहले भी जेल जा चुका है. मौके पर रवि रंजन कुमार, रंजीत राम, गोपाल प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >