डेढ़ माह से भटक रही महिला नहीं मिले अनुदान के रुपये

नवादा (सदर). मुफस्सिल थाने के सिकंदरपुर की जनकवा देवी पारिवारिक लाभ सहित अन्य अनुदान को पाने के लिए डेढ़ माह से दर-दर भटक रही है. जनकवा देवी का बेटा धर्मेद्र मांझी की मौत सड़क दुर्घटना में 27 मार्च को हिसुआ-नारदीगंज पथ पर हो गयी थी. घटना के समय परिजनों को सिर्फ कबीर अंत्येष्टि के रूप […]

नवादा (सदर). मुफस्सिल थाने के सिकंदरपुर की जनकवा देवी पारिवारिक लाभ सहित अन्य अनुदान को पाने के लिए डेढ़ माह से दर-दर भटक रही है. जनकवा देवी का बेटा धर्मेद्र मांझी की मौत सड़क दुर्घटना में 27 मार्च को हिसुआ-नारदीगंज पथ पर हो गयी थी. घटना के समय परिजनों को सिर्फ कबीर अंत्येष्टि के रूप में मुखिया ने 15 सौ रुपये दिया.

बाकी लाभ बाद में दिलाने का दिलासा अधिकारी दिये थे. डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पारिवारिक लाभ योजना में मिलने वाले 20 हजार रुपये सहित अन्य लाभ नहीं मिला है. गौरतलब है कि पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत मृतक के परिजनों को रुपये तुरंत मिलने का प्रावधान है.

इधर, सदर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक लाभ के रुपये के लिए संबंधित प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय में आरटीजीएस के तहत आवेदन किये जाने का प्रावधान है. आवेदन मिलते ही परिजनों को योजना का लाभ दे दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >