मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी भी दिखायेंगे जलवा

25 से 29 तक गोवा के पणजी में होगा आयोजन नवादा (नगर) : मास्टर्स एथलेटिक्स में भाग लेने के लिए चार सीनियर कोच व खिलाड़ी गोवा की राजधानी पणजी रवाना हुए. बिहार मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चयनित राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अलखदेव यादव, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के प्राचार्य शिव कुमार प्रसाद, सीनियर खिलाड़ी […]

25 से 29 तक गोवा के पणजी में होगा आयोजन
नवादा (नगर) : मास्टर्स एथलेटिक्स में भाग लेने के लिए चार सीनियर कोच व खिलाड़ी गोवा की राजधानी पणजी रवाना हुए. बिहार मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चयनित राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अलखदेव यादव, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के प्राचार्य शिव कुमार प्रसाद, सीनियर खिलाड़ी श्रवण वर्णवाल व अफसर नवाब इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं.
25 से 29 अप्रैल के बीच पणजी में होनेवाले इस प्रतियोगिता के लिए सीनियर खिलाड़ियों को सदर एसडीओ राजेश कुमार ने माला पहना कर जीत की शुभकामना दिया. मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़, रिले रेस, पैदल फास्ट आदि स्पर्धा में जिले के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखायेंगे. इस मौके पर डॉ अनुज कुमार, आरपी साहू, प्रमोद कुमार, राम विलास प्रसाद, प्रो अरविंद कुमार आदि ने शुभकामना देकर विदा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >