नवादा (कोर्ट) : अपहरण के बाद युवती का अश्लील सीडी बना कर ब्लैकमेल करने के एक मामले में व्यवहार न्यायालय ने शुक्रवार को आठ लोगों पर आरोप सही पाते हुए उन्हें 10-10 साल की कैद व जुर्माने की सजा सुनायी. जानकारी के अनुसार, अकबरपुर के पचरुखी निवासी एक व्यक्ति की बेटी का 26 अगस्त, 2011 को शादी की नीयत से गांव के ही पिंटू तिवारी सहित आठ मनचले युवकों ने अपहरण कर लिया. इस दौरान उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील सीडी बना लिया.
इसके बाद सीडी को बाजार में बेचने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया जाता रहा. इस मामले में अकबरपुर थाने में प्राथमिकी (कांड संख्या 173/11) दर्ज की गयी. पुलिस ने पीड़िता को मुक्त करा कर न्यायालय के आदेश पर परिवार को सौंप दिया.
