छौड़ादानो : प्रखंड क्षेत्र के जितपुर पंचायत के पंडितपुर गांव में मंगलवार को नवसृजित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी के साथ मारपीट करने के नामजद आरोपित शंभु चौधरी को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने की है.
शिक्षिका से मारपीट के मामले में काउंटर केस
छौड़ादानो : थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव से एनपीएस विद्यालय पंडितपुर के प्रधान शिक्षिका के साथ मारपीट में काउंटर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पुलिस को दिये आवेदन में आरोपित शंभु चौधरी के पति सुमित्र देवी ने आरोप लगाया है कि विगत सात अप्रैल की सुबह आठ बजे लगभग विद्यालय परिसर में घूमने गयी थी तो शिक्षिका प्रतिमा देवी के पति रामबाबू सिंह घर सुखलहिया दरपा निवासी द्वारा मुङो स्कूल से भागने के लिए कहा गया.
मेरे द्वारा यह कहने पर यह विद्यालय मेरे जमीन पर है, शिक्षिका व उनके पति ने मेरा बांह पकड़ कर बाहर निकाल कर मुझसे मारपीट करने लगे और मेरे गले की चेन को निकाल लिया. दरपा थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 58/15 दर्ज किया गया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सतीश चंद्र माधव ने की है.
