इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत

नवादा (सदर) : ड्यूटी के दौरान आवारा कुत्ते काटने से होमगार्ड जवान की मौत शनिवार को इलाज के दौरान हो गया. जानकारी के अनुसार गृह रक्षक विजय सिंह को डीटीओ कार्यालय के निकट ड्यूटी के दौरान 8 मार्च को आवारा कुत्ते ने काट लिया था. सदर अस्पताल में इलाज भी हुआ. इसके बाद वह ड्यूटी […]

नवादा (सदर) : ड्यूटी के दौरान आवारा कुत्ते काटने से होमगार्ड जवान की मौत शनिवार को इलाज के दौरान हो गया. जानकारी के अनुसार गृह रक्षक विजय सिंह को डीटीओ कार्यालय के निकट ड्यूटी के दौरान 8 मार्च को आवारा कुत्ते ने काट लिया था. सदर अस्पताल में इलाज भी हुआ. इसके बाद वह ड्यूटी कर रहे थे.
शुक्रवार को स्थिति फिर खराब हो गयी. पुन: इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. परंतु, इलाज के दौरान पीएमसीएच में शनिवार की सुबह होमगार्ड जवान की मौत हो गयी. इसके बाद समाहरणालय में गृह रक्षकों ने शव रख कर डीएम को आवेदन देकर अपनी मांगों को रखा. इधर, अंगरक्षक संगठन के जयंत प्रताप सिंह, संजय कुमार, पारसनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद, हरिनंदन प्रसाद, गौरी शंकर सहित अन्य सदस्यों ने श्री सिंह निधन पर दु:ख जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >