रजौली (नवादा) : धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने शुक्रवार को रजौली संगत का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि संगत व उसकी संपत्ति की देखरेख के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनायी जायेगी. उन्होंने बताया कि धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन पूरे देश में सबसे पहले बिहार में हुआ था.
न्यास का गठन धार्मिक स्थल की चल-अचल संपत्ति की सुरक्षा के लिए किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके. रजाैली संगत के बारे में उन्होंने कहा कि धार्मिक न्यास ने वर्ष 2007 में रजौली संगत के आखिरी महंत के रूप में राम रतन बक्श दास को मात्र एक वर्ष के लिए महंत बनाया था.
