रिवॉल्वर रखने के मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

पकरीबरावां : बुधवार को स्थानीय थाने में दो अलग-अलग मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गौरतलब है कि मुख्यालय के बुधौली पंचायत में मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस को दो युवक को पकड़ कर सौपा था. बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया ने आरोप लगाया की गांव के दिलखुश कुमार व विकास कुमार उन्हें जान […]

पकरीबरावां : बुधवार को स्थानीय थाने में दो अलग-अलग मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गौरतलब है कि मुख्यालय के बुधौली पंचायत में मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस को दो युवक को पकड़ कर सौपा था. बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया ने आरोप लगाया की गांव के दिलखुश कुमार व विकास कुमार उन्हें जान से मारने की नियत से उनके पास आये. उनके हाथ में रिवॉल्वर थी.
जिसे मौके पर ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इसके लिए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. दूसरे मामले में बुधौली की शशि देवी ने बुधौली पंचायत के मुखिया मिथलेश कुमार एवं उनके कुछ आदमियों को आरोपित बनाया है. उन्होंेने बताया है कि मुखिया एवं उनके गुर्गे उनके घर गलत नियत से प्रवेश किये. उनके बेटे को जबरन रिवॉल्वर मुखिया ने ही थमा दिया व उनके बेटे को झुठे मुकदमें में फंसाने का काम किया है.
मामले को लेकर मुखिया मिथिलेश कुमार ने बताया की उन्हें उक्त युवती द्वारा झुठे मुकदमें में फंसा कर मामले को उलझाने का प्रयास किया जा रहा है. उनके जान माल को खतरा है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की मुखिया द्वारा बताया गया है की उक्त युवक के हाथ में रिवॉल्वर था, परंतु जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आयी है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >